महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों का ऐलान, इस दिन पड़ेंगे वोट, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों का ऐलान, इस दिन पड़ेंगे वोट, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होंगे और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव होगा। वहीं झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 23 नवंबर को ही आएंगे। झारखंड में 2 चरणों में चुनाव होंगे।

वहीं, वायनाड लोकसभा सीट पर भी 13 नवंबर को उप चुनाव होंगे। वहीं, नांदेड़ और केदारनाथ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को उप चुनाव होंगे। इसके अलावा, 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उप चुनाव होंगे।

महाराष्ट्र में वर्तमान में 288 विधानसभा सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए कम से कम 145 सीटें चाहिए। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के पास 202 सीटें हैं, जिसमें 102 सीटें भाजपा के पास, 40 एनसीपी और 38 शिवसेना और 22 सीटें अन्य छोटे दलों के पास हैं।

वहीं, विपक्ष के पास 75 सीटें हैं, जिसमें कांग्रेस 37 सीटों पर काबिज है, तो वहीं, शिवसेना (उद्धव गुट) और एनसीपी (शरद गुट) 16-16 सीटों पर काबिज है। छह सीटें अन्य छोटे दलों के हैं। बता दें, 15 सीटें रिक्त हैं।

झारखंड में वर्तमान में 81 विधानसभा सीटें हैं. सरकार बनाने के लिए कम से कम किसी भी पार्टी को 41 सीटें जीतनी होंगी। वर्तमान में झारखंड में महागठबंधन सरकार है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले सत्तारढ़ गठबंधन में जेएमएम के पास 24 सीटें, कांग्रेस के पास 17 तो राजद और सीपीआई (एमएल) के पास एक-एक सीटें हैं।

वहीं, विपक्षी गठबंधन के पास 30 विधायकों का समर्थन है। इसमें 25 विधायक भाजपा के पास हैं तो आजसू के पास तीन, जदयू के पास एक विधायक है। विपक्षी गठबंधन के पास एक निर्दलीय का भी समर्थन है। बता दें, विधानसभा की सात सीटें वर्तमान में खाली हैं।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *