बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने का बदल गया समय, अब से भक्तों को इस समय तक होंगे दर्शन

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने का बदल गया समय, अब से भक्तों को इस समय तक होंगे दर्शन

मथुरा। मथुरा-वृंदावन एक ऐसी तीर्थ जगह है, जहां भक्तों की भीड़ एक दिन भी कम होती दिखाई नहीं देती। आप वीकेंड छोड़िए यहां हफ्ते के और दिनों में भी लोगों की लंबी-लंबी कतार लगी रहती हैं। ऐसे में श्रद्धालु भी ढंग से भगवान श्री कृष्ण के दर्शन नहीं कर पाते। इस तरह की स्थिति को देखते हुए अब बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करने के समय को बदल दिया गया है।

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर दर्शन के समय में तीन नवंबर यानि भाई दूज से बदलाव कर दिया गया है। नित्य दर्शन और आरती के समय में भी परिवर्तन किया गया है। भाईदूज और सप्ताहांत होने के कारण रविवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। भक्तों के पहुंचने का क्रम सुबह 4 बजे से ही शुरू हो गया था। यह हाल तब था जब ठाकुरजी के दर्शन के समय में भैयादूज से बदलाव हो गया है।

ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी के सेवायत आचार्य विप्रांश बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि भाईदूज के दिन से ठाकुरजी के दर्शन का समय बदल गया है। अब शीतकालीन समय ठाकुरजी के दर्शन सुबह 8.45 से दोपहर 1 बजे तक और संध्या को 4.30 से रात्रि 8.30 बजे तक दर्शन होंगे। यह क्रम होली के बाद दौज तक चलेगा। भाईदूज यमद्वितीया स्नान अर्थात भाईदूज का पारंपरिक व पुनीत पर्व धूमधाम सहित मनाया गया। इस प्रमुख आकर्षण केंद्र मथुरा व वृंदावन के श्रीयमुना तट रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *