महाराष्ट्र में रुझानों में महायुति को बहुमत, झारखंड में कड़ा मुकाबला

महाराष्ट्र में रुझानों में महायुति को बहुमत, झारखंड में कड़ा मुकाबला

मुंबई। महाराष्ट्र और झारखंड में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरूआती रुझान सामने आने लगे हैं। महाराष्ट्र के रुझानों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली महायुति ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पा लिया है। अभी तक 234 सीटों के रुझानों के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन 150 सीटों पर आगे है जबकि 82 कांग्रेस के नेतृत्व वाला MVA 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

वहीं झारखंड में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। आंकड़े तेजी से बदल रहे हैं। 81 में से 62 सीटों रुझान सामने आ चुके हैं। इसमें भाजपा गठबंधन 34 सीटों पर आगे हैं। वहीं कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन 27 सीटेों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं एक सीट अन्य को जीत मिलती दिखाई दे रही है।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 सीटों पर मतदान हुआ। सत्ताधारी महायुति में भाजपा ने 149 सीट, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 81 सीट और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी 59 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरी। वहीं दूसरी ओर एमवीए में शामिल कांग्रेस ने 101, शिवसेना (UBT) ने 95 और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने 86 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए।

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों पर मदतान होगा। पहले चरण में 13 नवंबर को था। इसमें 43 सीटों पर 66.65% मतदान हुआ। वहीं दूसरे चरण में 20 नवंबर को था। इस दौरान 38 सीटों पर 68.45% वोटिंग हुई। राज्य में एनडीए (भाजपा-एजेएसयू) और इंडी ब्लॉक (झामुमो-कांग्रेस) के बीच महामुकाबला देखने को मिल रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *