महाराष्ट्र चुनाव में प्रचंड जीत पर बोले देवेंद्र फडणवीस- ये पूरे महायुति की जीत है

महाराष्ट्र चुनाव में प्रचंड जीत पर बोले देवेंद्र फडणवीस- ये पूरे महायुति की जीत है

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में महायुति को बहुमत मिलने के बाद अब सरकार बनना तय हो गया है। चुनाव नतीजों पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणनीस ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे दिखाते हैं कि राज्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन करता है। उनका नारा ‘एक हैं तो सेफ हैं’ जनता ने इसे सिद्ध किया है। राष्ट्रीय विचारों के लिए लड़ने वाली पार्टी को जनता ने अपना मत दिया है लाड़की बहनों का धन्यवाद। फडणवीस ने कहा कि यह एकनाथ शिंदे, अजित पवार और हमलोगों की एकजुटता की जीत है। ये पूरे महायुति की जीत है।

फडणवीस ने कहा कि हमारी पार्टी ने सिर्फ हमारी सीटों पर काम नहीं किया बल्कि अपने मित्र दलों की सीटों पर भी काम किया। फडणवीस ने कहा, कांग्रेस के फेक नैरेटिव की हार हुई है। मैं आधुनिक अभिमन्यु हूं और चक्रव्यूह को भेदना जानता हूं। महाराष्ट्र में ध्रुवीरण करने का प्रयास किया गया था वो सफल नहीं हुआ। साधु संतों का आशीर्वाद हमे मिला। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने ऊर्जा का संचार किया।

इससे पहले फडणवीस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”एक हैं तो सेफ हैं। मोदी हैं तो मुमकिन है।”

महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने के साथ ही उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस का बयान भी सामने आया है। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी है और आशीर्वाद भी दिया है। देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस ने कहा कि यह एक बड़ा दिन है क्योंकि मेरा बेटा राज्य में एक बड़ा नेता बन गया है। वह 24 घंटे सातों दिन कड़ी मेहनत कर रहे थे। बेशक, वह मुख्यमंत्री बनेंगे। लाडली बहनों का भी आशीर्वाद मिला है।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *