सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, सर्वव्यापी संगठन का गठन करें – श्री विष्णुदत्त शर्मा

सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, सर्वव्यापी संगठन का गठन करें – श्री विष्णुदत्त शर्मा

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गुरूवार को जबलपुर प्रवास के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। भाजपा एक राजनीतिक दल होने के साथ-साथ परिवार भी है। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय, परस्पर संवाद और विचार-विमर्श कर सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, सर्वव्यापी संगठन का गठन करना है। पार्टी के संगठन पर्व के तहत एक से 15 दिसंबर तक मंडल संगठन पर्व मनाया जाएगा। इसके तहत मंडल अध्यक्ष का चयन और मंडल समिति का गठन किया जाना है। 16 से जिला संगठन पर्व चलेगा जो 31 दिसंबर तक चलेगा। इस अवधि में जिला अध्यक्षों के निर्वाचन के साथ जिला समिति का गठन किया जाएगा।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर, उप-मुख्यमंत्री द्वयश्री राजेंद्र शुक्ला, श्री जगदीश देवड़ा, पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह उपस्थित रहे।

भाजपा के सभी वरिष्‍ठ नेताओं का स्‍वागत पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष सीए अखिलेश जैन, श्री सुधांशु गुप्ता, श्री राघवेंद्र यादव, श्री मोती यादव कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना, एसपी श्री संपत उपाध्याय ने किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *