स्वर्ण मंदिर में सेवा कर रहे सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, चली गोलियां

स्वर्ण मंदिर में सेवा कर रहे सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, चली गोलियां

अमृतसर। पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ है। सुखबीर बादल पर अमृतसर में फायरिंग हुई है लेकिन वह इस हमले में बाल-बाल बच गए। एक व्यक्ति ने अमृतसर के मशहूर गोल्डन टेंपल के गेट पर उनके ऊपर फायरिंग की है।

जानकारी के अनुसार, हमलावार ने जैसे ही गोली चलाई, वैसे ही आसपास मौजूद लोगों ने उसे धर लिया. पुलिस ने उशे अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने उसके पास से बंदूक बरामद की है। सूत्रों की मानें तो आरोपी का नाम नारायण सिंह है और वह दल खालसा से जुड़ा हुआ है।

बता दें, पूर्व डिप्टी सीएम बादल मंगलवार से अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहर पहरेदारी करके सजा पूरी कर रहे हैं। वे मंगलवार दोपहर को व्हीलचेयर पर गुरुद्वारे पहुंचे थे। उनके गले में दोषी होने की तख्ती लटकी हुई। सजा के रूप में उन्होंने पहले दिन स्वर्ण मंदिर की सामुदायिक रसोई में बर्तन साफ किए।

उन्होंने सेवादारों वाला परिधान पहना था। उनके हाथों में पहरेदारी वाला भाला भी था। सुखबीर सिंह बादल के पैर में फ्रैक्चर की वजह से प्लास्टर लगा हुआ है। इस वजह से वे व्हीलचेयर पर पहरेदारी करके सजा पूरी कर रहे हैं।

श्री अकाल तख्त साहिब ने बादल को धार्मिक सजा सुनाई है। गुरुद्वारे में उन्हें सेवा करनी है, जैसे- बर्तन धोना, पहरेदारी करना आदि। बादल गुरुद्वारे में बने सार्वजनिक शौचालयों की भी साफ-सफाई करेंगे। अकाल तख्त के जत्थेदार ने बादल और उनकी पार्टी के नेताओं को सजा सुनाई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *