महिला हिंसा के विरूद्ध जागरूकता प्रयासों में सक्रिय सहभागिता कर रही आजीविका मिशन की समूह सदस्य

महिला हिंसा के विरूद्ध जागरूकता प्रयासों में सक्रिय सहभागिता कर रही आजीविका मिशन की समूह सदस्य

जिले में संचालित हो रहा महिला हिंसा के विरूद्ध अभियान नई चेतना 3.0

इन्दौर। महिला हिंसा के विरूद्ध अभियान नई चेतना 3.0 के तहत जिले में कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में महिला हिंसा के विरूद्ध ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह सदस्यों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में गठित स्व सहायता समूह सदस्यों द्वारा ग्राम स्तर पर जेण्डर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 23 दिसम्बर 2024 तक चलाया जायेगा। आजीविका मिशन द्वारा गठित स्व सहायता समूह सदस्यों द्वारा अभियान के संबंध में विभिन्न बैठकों व उनके परिसंघों में निरंतर चर्चा और जागरूकता की पहल की जा रही है। अभियान के तहत समूह सदस्यों द्वारा बैठकों व स्थानीय ग्रामीण जनों से विस्तृत चर्चा की जाकर उन्हें महिला ‍हिंसा के विरूद्ध आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ग्राम के प्रबुद्धजनों, जन प्रतिनिधियों को भी बैठकों के माध्यम से अभियान के संबंध में जानकारी दी जा रही है। जागरूकता प्रयासों के तहत ग्राम स्तर पर किशोर-किशोरियों, महिलाओं व पुरुषों के साथ सीधे संवाद कर महिला हिंसा के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। विभिन्न गतिविधियाँ जैसे नुक्कड नाटक, जागरूकता रैली एवं शपथ के माध्यम जन जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। पंचायत स्तर पर विषय से संबंधित फिल्म का प्रसारण कर ग्रामीणजनों को महिला हिंसा रोकने के लिए प्रेरित और जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ-साथ अन्य विभागों द्वारा भी सामूहिक प्रयास किये जा रहे है। आजीविका मिशन द्वारा स्थापित लोक अधिकार केन्द्रों के माध्यम से भी जागरूकता की पहल की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *