केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए, चुनाव बाद होंगे 2100 रुपये

केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए, चुनाव बाद होंगे 2100 रुपये

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए महिला सम्मान निधि योजना को मंजूरी दे दी है। केजरीवाल ने कहा कि आज मैं दिल्ली की जनता के लिए दो बड़ी घोषणाएं करने आया हूं। दोनों घोषणाएं मेरी दिल्ली की बहनों और माताओं के लिए हैं। दिल्ली की हर महिला के बैंक खाते में हर महीने हजारों रुपये जमा किए जाएंगे। इस योजना को लागू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पास कर दिया गया।

दिल्ली की 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं के खाते में यह रकम हर महीने आएगी। इसके लिए महिलाओं को रजिस्ट्रेशन कराना होगा और जो महिलाएं रजिस्ट्रेशन कराएंगी, उनके खाते में हर महीने हजारों रुपये आने शुरू हो जाएंगे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन करेंगे। महिलाओं को एक कार्ड दिया जाएगा, उन्हें इसे संभालकर रखना होगा। चुनाव के बाद 1000 रुपये की योजना को बदलकर 2100 रुपये कर दिया जाएगा। पूर्व सीएम ने कहा कि वह खातों के जादूगर हैं और योजना के लिए पैसे का इंतजाम करेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों ने फर्जी केस दर्ज कर मुझे जेल भेज दिया। मैं 6-7 महीने जेल में रहा। वापस आने के बाद मैं इस योजना को लागू करने में लगा रहा। हमारी मेहनत की वजह से यह योजना दिल्ली में लागू हो पाई है।’ केजरीवाल ने कहा कि 10-15 दिन में चुनाव की घोषणा होने वाली है। इस वजह से चुनाव से पहले खाते में पैसे पहुंचना संभव नहीं है लेकिन योजना लागू कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी कल यानी शुक्रवार से शुरू होगी।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में अभी से सियासी पारा हाई। आम आदमी पार्टी की ओर से लगातार जनता के बीच जाकर उनके लिए गारंटियां भी दी जा रही है। पहले ऑटो ड्राइवर तो अब महिलाओं को लेकर घोषणा की जा रही है। माना जा रहा है कि ये योजनाएं चुनाव में गेमचेंजर साबित हो सकती हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *