संसद के बाहर धक्का-मुक्की, सीढ़ी से गिरे दो भाजपा सांसद, राहुल गांधी पर लगे आरोप

संसद के बाहर धक्का-मुक्की, सीढ़ी से गिरे दो भाजपा सांसद, राहुल गांधी पर लगे आरोप

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र का आज 20वां दिन है। आज गुरुवार को संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद परिसर में प्रदर्शन के दौरान भाजपा और विपक्ष के सांसद आमने-सामने हो गये। बात इतनी बढ़ गयी कि सांसदों के बीच धक्क मुक्की हो गयी। जिसमें भाजपा के सांसद प्रताप सांरगी और और मुकेश राजपूत घायल हो गये. प्रताप सारंगी को आंख में चोट लगी है। दोनों सांसदों को अस्पताल ले जाया गया है।

प्रताप सारंगी का दावा है कि नेता विपक्ष राहुल गांधी के धक्के से वे गिर गए और उन्हें चोट आ गई। सारंगी ने दावा किया है कि मैं सीढ़ियों पर खड़ा था। इस दौरान राहुल ने एक सांसद को धक्का दे दिया। सांसद मेरे ऊपर आकर गिर गए। जिस वजह से मैं गिर गया और मुझे चोट आ गई। सांरगी के अलावा, भाजपा सांसद मुकेश राजपूत भी घायल हो गए हैं। उनकी हालत गंभीर है। उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। वे आईसीयू में हैं।

प्रताप सिंह सारंगी के आरोपों पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हां किया है, ठीक है, धक्का-मुक्की से कुछ नहीं होता। मैं संसद के अंदर जाना चाहता था। संसद में जाना मेरा अधिकार है। रोकने की कोशिश की गई मुझे। हमें संसद के अदंर जाने से रोका गया है। भाजपा के सांसद धक्का-मुक्की कर रहे थे। राहुल ने आगे कहा कि ये संसद का एंट्रेंस है। भाजपा सांसद मुझे धकेल रहे थे। मुझे धमका रहे थे। वे मुझे धक्का दे रहे थे और धमका रहे थे।

इस पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि हमारे 2 सांसदों को गंभीर चोटें लगी है। 4-5 सांसदों ने आकर शिकायत दर्ज कराई है। मकर द्वार पर आज बीजेपी-एनडीए सांसदों ने पहली बार प्रदर्शन किया। मेघवाल ने कहा कि विपक्ष को लगा ये उनकी जागीर है। वे भीड़ को चीरते हुए आये। विपक्ष के नेता को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रताप चंद्र सारंगी जी को देखकर मन पीढ़ा से भर गया है। संसद के इतिहास का ये काला दिन है। मर्यादाओं की धज्जियां उड़ा दी गयी। राहुल गांधी और कांग्रेस ने जो गुंडागर्दी की है, उसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलता। अब वे ऐसी गुंडागर्दी करेंगे। ऐसा आचरण आज तक भारत की संस्कृति इतिहास में देखा नहीं गया। उनके लिए एक पाठशाला में ट्रेनिंग देनी चाहिए कि लोकतंत्र में आचरण कैसा होता है। हम इस गुंडागर्दी की निंदा करते हैं।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *