दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 5 फरवरी को होगा मतदान, 8 को आएंगे नतीजे

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 5 फरवरी को होगा मतदान, 8 को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने बताया है कि दिल्ली में 70 सीटों की विधानसभा के लिए मतदान या वोट 5 फरवरी की तारीख को डाले जाएंगे। वहीं वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी और उसी दिन शाम तक चुनाव के नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, रुझान मतगणना शुरू होने के कुछ देर बाद ही आने लगेंगे।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू मौजूद थे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो जायेंगे। इस वजह से 18 फरवरी से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी हो रही है।

2020 विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी। 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीतने में कामयाब रही। आम आदमी पार्टी ने 53.57% वोट शेयर हासिल किया था। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली में कुल एक करोड़ 55 लाख वोटर्स हैं। इसमें 83 लाख से ज्यादा पुरुष मतदाता और 79 लाख महिला वोटर्स हैं। 830 ऐसे वोटर्स हैं, जिनकी उम्र 100 से अधिक है। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं की संख्या 0.8 लाख है। 33 हजार 330 पोलिंग स्टेशन बनाये जाएंगे।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *