मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी इसरो के स्पेस डॉकिंग एक्सपरिमेंट मिशन की सफलता पर बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी इसरो के स्पेस डॉकिंग एक्सपरिमेंट मिशन की सफलता पर बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पेस डॉकिंग एक्सपरिमेंट (स्पैडेक्स) मिशन के सफल होने पर इसरो के सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष जगत में इतिहास रचा है। भारत ने अंतरिक्ष में सफलतापूवर्क स्पेस डॉकिंग कर विश्व का चौथा देश बनने का गौरव हासिल किया है। यह सभी के लिए गर्व और आनंद का विषय है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *