76वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में फहराया तिरंगा

76वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में फहराया तिरंगा

इंदौर। मध्यप्रदेश में आज 76वां गणतंत्र दिवस पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के बाद खुले जीप में सवार होकर भव्य परेड की सलामी ली। इस दौरान सीएम के साथ कलेक्टर आशीष सिंह भी मौजूद रहे।

गणतंत्र दिवस के मौके पर इंदौर की सभी विरासतों और प्रमुख स्थलों को सजाया गया है। कल रात से ही रंगबिरंगी जगमग रोशनियों से राजबाड़ा, गांधी हाल आदि प्रमुख स्थानों को सजाया गया है। स्कूलों में बच्चे सुबह से गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के लिए पहुंचने लगे। विभिन्न संस्थाओं और संगठनों ने भी अपने अपने स्तर पर गणतंत्र दिवस के लिए विशेष आयोजन रखे।

इसके बाद मुख्यमंत्री बाल विनय विद्या मंदिर उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे। मप्र में सभी स्थानों पर गणतंत्र दिवस का खासा उत्साह रहा। इस अवसर पर राजधानी भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने तिरंगा फहराकर संयुक्त परेड की सलामी ली। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना में आयोजित मुख्य समारोह का हिस्सा बने। वहीं, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने देवास में और मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में तिरंगा फहराया। इस ऐतिहासिक मौके पर पूरे प्रदेश में देशभक्ति का माहौल बना रहा और सभी स्थानों पर भव्य आयोजन किए गए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *