पन्ना में जेके सीमेंट फैक्ट्री में निर्माणाधीन छत गिरी, 2 मजदूरों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

पन्ना में जेके सीमेंट फैक्ट्री में निर्माणाधीन छत गिरी, 2 मजदूरों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

भोपाल। मध्य प्रदेश के पन्ना में बड़ा हादसा हो गया। यहां के पवई में सिमरिया जेके सीमेंट फैक्ट्री में निर्माणधीन छत का स्लैब गिर गया, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और राहत व बचाव कार्य तेज़ी से जारी है।

कंपनी के मीडिया प्रभारी संदीप त्रिवेदी ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि अभी तक मृतकों की संख्या का पता नहीं चल पाया है, लेकिन राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि कई मज़दूर गंभीर रूप से घायल है उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौक़े पर पुलिस बल पहुँच चुका है और राहत कार्य शुरू कर दिया है। घटना की पूरी जाँच की जा रही है, ताकि कारणों का पता चल सके।

सुरक्षा के लिहाज़ से फ़ैक्ट्री में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुलिस व प्रशासन की टीमें मलबे में फँसे मज़दूरों को निकालने का काम कर रही है। प्रशासनिक अधिकारियों ने अभी तक मृतकों और घायलों की सटीक संख्या का ख़ुलासा नहीं किया है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा घटना स्थल पहुँच गए हैं और वहाँ की स्थिति का जायज़ा ले रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राहत और बचाव कार्य में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। मलबे में फँसे मज़दूरों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। मौक़े पर प्रशासन की टीमों के साथ साथ मेडिकल टीम भी मौजूद हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *