गीता और भरत मुनि का नाट्यशास्त्र यूनेस्को ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल, पीएम मोदी बोले- हर भारतीय के लिए गौरव का पल

गीता और भरत मुनि का नाट्यशास्त्र यूनेस्को ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल, पीएम मोदी बोले- हर भारतीय के लिए गौरव का पल

नई दिल्ली। श्रीमद्भगवद्गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे लेकर ख़ुशी जताई है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए कहा कि यह दुनियाभर में हर भारतीय के लिए गौरव का पल है।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि दुनिया भर में फैले हर भारतीय के लिए यह गर्व का क्षण है। यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में गीता और नाट्यशास्त्र को शामिल किया जाना हमारी शाश्वत बुद्धिमत्ता और समृद्ध संस्कृति की वैश्विक मान्यता है। गीता और नाट्यशास्त्र ने सदियों से सभ्यता और चेतना का पोषण किया है। उनकी अंतर्दृष्टि दुनिया को प्रेरित करती रहती है।

यूनेस्को का मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर क्या है
यह रजिस्टर यूनेस्को द्वारा शुरू किया गया एक कार्यक्रम है, जिसका काम दुनिया की महत्वपूर्ण दस्तावेजी विरासतों को संरक्षित करना और आम लोगों की उन तक पहुंच को आसान बनाना है। इसकी मदद से लोगों को इन दस्तावेजों के बारे में आसानी से जानकारी मिल पाती है। साथ ही कई सौ साल पुराने दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जाता है। इस कार्यक्रम की शुरुआत साल 1992 में हुई थी।

 

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *