राहुल गांधी ने झारखंड में रद्द की यात्रा, किसान आंदोलन के लिए दिल्ली रवाना…

राहुल गांधी ने झारखंड में रद्द की यात्रा, किसान आंदोलन के लिए दिल्ली रवाना…

किसान आंदोलन के बीच कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को लेकर बड़ा फैसला किया है।

खबर है कि सांसद राहुल गांधी ने झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण रद्द कर दिया है। वह आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं।

इससे पहले खबरें आई थीं कि कांग्रेस पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी राहुल की यात्रा घटाने की तैयारी कर रही है।

झारखंड में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का बुधवार को शुरू होने वाला दूसरा चरण रद्द कर दिया गया है।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता के राष्ट्रीय राजधानी में किसानों के आंदोलन में भाग लेने के लिए रवाना होने के कारण कार्यक्रम रद्द किया गया है।

गढ़वा जिले के रंका में मनरेगा श्रमिकों के साथ निर्धारित बातचीत अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश और अन्य पार्टी नेताओं द्वारा की जाएगी।

गांधी को राज्य में अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए बुधवार को छत्तीसगढ़ से आगे बढ़ते हुए गढ़वा जिले से होकर झारखंड में फिर से प्रवेश करना था। 

कांग्रेस प्रवक्ता सोनल शांति ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘मंगलवार देर रात लिए गए निर्णय के अनुसार, झारखंड में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।’

शांति ने कहा कि इसकी संभावना नहीं है कि यात्रा बाद में झारखंड में फिर से शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता अब बुधवार को रंका में मनरेगा कार्यकर्ताओं के साथ निर्धारित बातचीत में भाग लेंगे। पूर्व में इस कार्यक्रम में राहुल गांधी का शामिल होना निर्धारित था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *