इंस्टाग्राम पोस्ट से मिली लोकेशन, बदमाशों ने रेस्तरां में कर दी ब्यूटी क्वीन की हत्या…

इंस्टाग्राम पोस्ट से मिली लोकेशन, बदमाशों ने रेस्तरां में कर दी ब्यूटी क्वीन की हत्या…

इक्वाडोर की ब्यूटी क्वीन और सोशल मीडिया इन्फ्लएंसर लैंडी परेजा गोयबूरो की रेस्तरां में ही हत्या हो गई।

जानकारी के मुताबिक वह सी फूड इंजॉय करने एक रेस्तरां में पहुंची थीं। खाने के दौरान वह अपने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करने लगीं।

इसमें उन्होंने अपनी लोकेशन भी शेयर की थी। इसके बाद बदमाशों को लोकेशन पता चल गई और दो बंदूकधारी रेस्तरां पहुंच गए। मौके पर ही उन्होंने ब्यूटी क्वीन की गोली मारकर हत्या कर दी। 

23 साल की परेजा गोयबूरो ने 2022 के मिस इक्वाडोर कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लिया था।

28 अप्रैल को उनकी क्वेवेदो सिटी के रेस्तरां में हत्या कर दी गई। वह किसी शादी समारोह में शामिल होने वहां पहुंची थीं। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक गोयबूरो का एक ड्रग तस्कर लियांद्रो नोरेरो के साथ अफेयर था।

ड्रग ट्रैफिकर की एक साल पहले ही जेल में हुए दंगे के दौरान मौत हो गई थी। 

पुलिस का कहना है कि संभव है कि नोरेरो की विधवा पत्नी ने ही गोयबूरो की हत्या की सुपारी दी हो। उनका नाम भ्रष्टाचार के एक मामले में भी सामने आया था जो कि न्यायिक अधिकारियों से जुड़े हुआ था।

मौत से पहले ही ब्यूटी क्वीन ने अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक जब वह गेट के पास किसी से बात कर रही थीं तभी दो बंदूकधारी पहुंचे। एक बंदूकधारी ने गोयबूरो पर गोला दी और मौके से फरार हो गया। 

जानकारी के मुताबिक गोयबूरो को तीन गोलियां लगी थीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ड्रग ट्रैफिकर नोरेरो गोयबूरो को महंगे गिफ्ट दिया करता था। इसके अलावा नोरेरो के फोन में भी ब्यूटी क्वीन की तस्वीरें पाई गई थीं।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2023 में ब्यूटी क्वीन तब चर्चा में आ गई थी जब नोरेरो के अकाउंटेंट और गोयबूरो के बीच चैट सार्वजनिक हो गए थे।

ट्रायल कोर्ट में वकील ने खुलासा किया था तो नोरेरो नहीं चाहता था कि गोयबूरो के साथ उसका अफेयर उसकी पत्नी को पता चले। उसे डर था कि उसकी पत्नी कोई भी खतरनाक कदम उठा सकती है। 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *