कुमार मंगलम बिड़ला के हिन्डाल्को का तगड़ा प्लान, नोवेलिस का आईपीओ रचेगा इतिहास…

कुमार मंगलम बिड़ला के हिन्डाल्को का तगड़ा प्लान, नोवेलिस का आईपीओ रचेगा इतिहास…

अरबपति कुमार मंगलम बिड़ला की हिंडाल्को इंडस्ट्रीज एक तगड़ा प्लान कर रही है।

एल्युमीनियम प्रोडक्ट्स बनाने वाली नोवेलिस यूएस मार्केट में लिस्ट होने की योजना बना रही है।हिंडाल्को ने 2007 में अरबों डॉलर के सौदे में नोवेलिस को खरीदा था।

हिन्डाल्कों की अमेरिकी यूनिट नोवेलिस की योजना लगभग 1.2 अरब डॉलर का आईपीओ लाने की है।

अगर ऐसा हुआ तो यह इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। सूत्रों ने कहा कि हिंडाल्को अटलांटा स्थित नोवेलिस के लिए लगभग 18 अरब डॉलर के मूल्यांकन का लक्ष्य रख सकता है।

सूत्रों के मुताबिक सितंबर तक नोवेलिस को न्यूयॉर्क में लिस्ट हो सकता है। अभी यह अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग से मंजूरी का मिलने का इंतजार कर रहा है।

नोवेलिस फ्लैट-रोल्ड एल्यूमीनियम प्रोडक्ट्स की दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी है, जिसका उपयोग कारों से लेकर सोडा कैन तक कई प्रकार के सामानों में किया जाता है।

नोवेलिस ने फरवरी में कहा था कि उसने एसईसी के पास लिस्टिंग के लिए गोपनीय रूप से आवेदन किया था। सूत्रों के मुताबिक आईपीओ कितना बड़ा होगा, इसपर बातचीत जारी है।

उन्होंने कहा कि एल्युमीनियम उत्पाद निर्माता अभी भी आईपीओ के साथ आगे नहीं बढ़ने का फैसला कर सकते हैं। इस अपडेट पर हिंडाल्को के प्रतिनिधि ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

हिन्डाल्को के रेवेन्यू में 60% से अधिक का योगदान

हिन्डाल्को की इस अमेरिकी यूनिट ने पिछले वित्तीय वर्ष में भारतीय कंपनी के राजस्व में 60% से अधिक का योगदान दिया। बुधवार को हिन्डाल्को के शेयर 2.21 फीसद ऊपर 633.90 रुपये पर बंद हुए थे। यह अपने 52 हफ्ते के हाई 661.60 रुपये के बेहद करीब पहुंच गया है।

पिछले छह महीने में हिन्डल्को ने करीब 31 फीसद का रिटर्न दिया है। हालांकि इस साल अबतक इसने केवल 3.85 फीसद की ही बढ़त दर्ज की है। जबकि, पिछले एक साल में करीब 44 फीसद की उछाल दर्ज की है।

भारत के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति

कुमार मंगलम बिड़ला इस समय भारत के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक इनके पास कुल 20.2 अरब डॉलर की संपत्ति है। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में कुमार 97वें स्थान पर हैं। भारत में सबसे अमीर मुकेश अंबानी हैं।

इनके पास 109 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। अडानी 94.9 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *