50 के हुए अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री योगी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई

50 के हुए अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री योगी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई

लखनऊ। सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गजों ने बधाई दी है। वहीं अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा समारोह एवं भंडारे और आयोजन करने का ऐलान किया गया है।

अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सपा प्रमुख को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हम आपके दीर्घायु जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए सपा प्रमुख को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आपके सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना करती हूं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *