हाथरस मामले में पुलिस ने 6 आयोजक को किया गिरफ्तार

हाथरस मामले में पुलिस ने 6 आयोजक को किया गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी के हाथरस में मंगलवार को सत्संग में हुई भगदड़ में अब तक 124 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं लगभग 150 लोग घायल हैं। इस मामले में जिला पुलिस ने गुरुवार को पहली प्रेस वार्ता की। आईजी अलीगढ़ रेंज शलभ माथुर ने बताया कि इस मामले में अभी तक 6 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसमें 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं।

माथुर ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से जब पूछताछ की गई तो मालूम चला है कि यह लोग आयोजन समिति में थे। पूर्व में भी यह कई आयोजन करा चुके हैं। इन लोगों का काम पंडाल का व्यवस्था करना भीड़ इकट्ठा करना होता है। पुलिस ने बताया कि वेद प्रकाश मधुकर के ऊपर एक लाख का इनाम रखा गया है। मुख्य आयोजक वेद प्रकाश मधुकर के खिलाफ एनबीडब्ल्यू इशू कराया जा रहा है।

हाथरस भगदड़ की घटना पर अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर ने कहा कि घटना में चार पुरुषों और दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे सभी आयोजन समिति के सदस्य हैं और ‘सेवादार’ के रूप में काम करते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी लोग आयोजन समिति के सदस्य है सेवादार है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस ने जानकारी दी कि इनपर थाना सिंकराराऊ में भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 110, 126-2, 223, 238 के तहत मामला दर्ज हो चुका है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *